Tuesday, October 20th, 2026

किस सीन करते वक्त मुझे जुकाम था, इसलिए मैं थोड़ी डरी हुई थी: रिद्धि


वर्ल्ड वुमंस डे के मौके पर वेब शो ‘द मैरिड वुमन’ रिलीज हुआ। मोनिका डोगरा और रिद्धि डोगरा इस शो में लीड रोल निभा रही हैं। इसकी कहानी 90 के दशक की है। शो में महिलाओं के इमोशन और उनके स्ट्रगल की कहानी दिखाई गई है। ‘द मैरिड वुमन’ की शूटिंग नवंबर- दिसंबर में दिल्ली और मुंबई में हुई है। कोविड के बाद सिचुएशन काफी अलग थीं और हर 3 दिन बाद हमारे कोविड के टेस्ट हो रहे थे। एक जगह पर 300 लोग थे तो डर लगा रहता था कि कहीं किसी को कोविड तो नहीं है। लेकिन इसके साथ ही मैं बहुत प्राउड फील कर रही थी। क्योंकि ऐसे समय में मेरे पास काम था, जब पूरी दुनिया रुकी हुई थी। दिवाली के समय रिद्धि की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें बुरी तरह जुकाम था। उस वक्त मुझे उन्हें किस करना था तो थोड़ा डर जरूर लगा था। लेकिन हमने सीन पूरा किया और मुझे कुछ हुआ भी नहीं तो बहुत खुश थी। आज अगर किसी को छींक भी आ जाती है तो उसे देखने लगती हूं कि कहीं उसे कोविड तो नहीं हो गया। इतने डर में लोग जी रहे हैं। अब हमें इसी तरह जीने की आदत डाल लेनी चाहिए। यह बहुत ही जरूरी कहानी है, जो 90 के दशक की है। लेकिन आज भी महिलाओं के साथ ऐसी चीजें होती हैं। मेरा कैरेक्टर पीपलिका का है, जो बहुत हद तक मेरे जैसी ही है। केवल दो चीजें मुझसे मेल नहीं खातीं, वे हैं पीपलिका का ज्यादा मुंहफट और एंथोसिएस्टिक है। मेरा कैरेक्टर अपनी लाइफ में सभी चीजें दिल से करती है, दिमाग से नहीं। बतौर एक्टर चीजों के बारे में आप ज्यादा नहीं सोचते। असल जिंदगी में जब दो लोग प्यार में रहते हैं तो वे दूसरे लोगों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। उन्हें जो करना होता है, वह करते हैं। इसलिए किसिंग सीन करना बहुत ही आसान था। रिद्धि बहुत ही खूबसूरत है। सीन बहुत ही आसानी से हो गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय